Rampur News: मसवासी में खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, बेटा घायल
रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: मसवासी। क्षेत्र के गांव किशनपुर मौलागढ़ से बेटे को साथ लेकर अपने घर मानपुर उत्तरी लौट रहे युवक की बाइक शिकारपुर गांव में सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। रविवार की सुबह चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी निवासी रमेश वाल्मीकि अपने बेटे विकास कुमार के साथ बाइक से किशनपुर मौलागढ़ से घर लौट रहे थे। शिकारपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल विकास का उपचार जारी है। सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.