Rampur News: मसवासी में कॉलेज का गेट बंद करने पर सफाईकर्मी से मारपीट
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: मसवासी। घटना स्वतंत्रता दिवस पर नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में हुई। बताते हैं कि कॉलेज में शनिवार को तिरंगा फहराने की तैयारी चल रही थी। किसी बाहरी व्यक्ति का कॉलेज में प्रवेश न हो, इसलिए सफाई कर्मी राजू ने गेट बंद कर दिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने गेट बंद करने पर ऐतराज जताया और भीतर जाना चाहा। जिसका सफाई कर्मी ने विरोध किया। मामले से झल्लाए दूसरे समुदाय के युवक ने साथियों संग मिलकर सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। सफाई कर्मी राजू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय प्रकाश दीक्षित का कहना है कि ध्वजारोहण के दौरान कॉलेज का गेट बंद करने पर सफाई कर्मी राजू के साथ मारपीट की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा में बाइक लेकर घुसे, छात्रों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.