रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: मसवासी। बिजली कटौती और 33 केवीए लाइन में बार-बार ब्रेकडाउन से नाराज किसानों ने मंगलवार को बिजलीघर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ का किसानों ने घेराव कर लिया। किसानों ने निर्धारित अवधि के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, जर्जर 33 केवीए लाइन के पोल, इंसुलेटर और तार बदलवाने तथा बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन की तकनीकी जांच कराने की मांग की। एसडीओ हरि दीपक के समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि शासन के आदेश के अनुसार क्षेत्र में 17-18 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन उपखंड क्षेत्र में महज आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे किसानों को सिंचाई समेत अन्य कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क...