रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: मसवासी। नगर में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग के चौराहे के निकट एलपीजी गैस का एक टैंकर पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार, टांडा की ओर आ रहा एलपीजी गैस का टैंकर अचानक टायर पंचर होने से चालक का नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त प्रयास से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- Unnao News: पहिए का गोला टूटने से खाई में पलटा ट्रक चालक ने अपना नाम विजय सिंह, निवासी ग्राम बेसरोली, थाना हमीरपुर, जिला हमीरपुर बताया है। प्रारंभिक तौर पर चालक के नशे क...