रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल की कार को डंपर से कुचलने के प्रयास के मामले में घटना के सात दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की रिपोर्ट में डंपर चालक, हेल्पर, 8-10 अज्ञात व्यक्तियों सहित मुराद नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। चेयरमैन की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 24 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह जुल्फेकार के साथ कार से काशीपुर जा रहे थे। खुशहालपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आए डंपर के चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। डंपर से बचने के लिए चेयरमैन ने कार को सड़क किनारे खेत में उतार दिया, जिससे हादसा टल गया। आरोप है कि घटना के बाद डंपर चालक, हेल्पर और 8-10 अज्ञात खनन फील्डरों ने चेयरमैन के साथ अभद्रता की और धमकी ...