Rampur News: मसवासी चेयरमैन को डंपर से कुचलने का प्रयास, तहरीर दी
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: मसवासी। नगर पंचायत के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल ने डंपर चालक और खनन से जुड़े लोगों पर कार को डंपर से कुचलने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 24 सितंबर की रात खुशहालपुर के पास ओवरलोड डंपर ने उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। उन्होंने कार खेत में उतारकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि विरोध करने पर मौके पर मौजूद खनन फील्डरों, चालक और हेल्पर ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। सूचना पर मसवासी पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल का आरोप है कि बाद में एक व्यक्ति ने फोन कर धमकाया और 25 सितंबर को दो लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर भी कार्रवाई न करने की धमकी दी। चेयरमैन ने स्वार कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.