Rampur News: मदरसों को गृहकर से मुक्ति की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में पंद्रह लिखित शिकायतें प्राप्त हुईं। पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज ने वरिष्ठ लिपिक धनीराम की मौजूदगी में नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। पालिका प्रशासन के अनुसार, सभी पंद्रह शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। इसी दौरान इत्तेहाद-ए-मदारिस कमेटी टांडा के उलमा ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मदरसों को गृहकर और अन्य करों से छूट देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिस प्रकार मस्जिदों, मंदिरों और स्कूलों को हाउस टैक्स से छूट प्राप्त है, उसी प्रकार मदरसों को भी करों से राहत दी जाए।पालिका अध्यक्ष ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए जलकर एवं गृहकर विभाग के कर्मचारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिका के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.