रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: जामा मस्जिद में आज जुमा के खुतबे को खिताब करते हुए मौलवी मोहम्मद फैजान खां इमाम जामा मस्जिद एवं नायब इमाम-ए-शहर ने कहा कि 24 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिन नौजवानों की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और एसआईआर के तहत मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज नहीं है, वे अपना वोट बनवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि अल्लाह नेकियों की ओर बढ़ने की सीख देता है और नरमी व मोहब्बत को पसंद करता है। हुजूर ने कुरान पढ़ने और गरीबों की मदद करने की ताकीद की है। इससे इंसान के दिल में नरमी पैदा होती है और समाज में मोहब्बत बढ़ती है। उन्होंने मौजूदा माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के जिम्मेदार लोगों को अपने आचरण और फैसलों में नरमी व इंसाफ का ख्याल रखना चाहिए। अल्लाह देने की ताकत रखता ...