Rampur News: मढियान में डेंगू मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, टीम ने की जांच
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। ग्राम मढियान निवासी एक व्यक्ति के डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान मरीज के घर के आसपास 15 घरों का सर्वे किया गया और बुखार आदि के लक्षण वाले 10 लोगों की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। यूडीएसपी पोर्टल पर ग्राम मढियान निवासी ओमप्रकाश के डेंगू पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी। परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश करीब एक सप्ताह पहले मथुरा से रामपुर आए थे और तभी से बुखार से पीड़ित थे। पटवाई के एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उन्हें 21 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। फिलहाल उनका उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.