Rampur News: मजदूरी के रुपये मांगने पर पीटा, तहरीर
रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: मिलक कोतवाली क्षेत्र के देबरी बुजुर्ग पशुपुरा निवासी अनिल का आरोप है कि उसने धमोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में मजदूरी पर काम किया। आरोप है जब पीड़ित ने ठेकेदार से अपनी मजदूरी पैसे मांगे उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर फैक्ट्री मालिक सहित तीन-चार लोगो ने युवक को पकड़कर पीट दिया और जेब में रखे रूपये और चांदी की चैन भी छीन ली। किसी तरह थाने पहुंचकर अनिल ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: एक लाख रुपये छीनने का आरोप, दी तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.