Rampur News: मछली पकड़ने गए युवक की कोसी नदी में डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम
रामपुर, अक्टूबर 27 -- Rampur News: कोसी नदी में डूबकर मछली पकड़ने गए युवक की मौत हो गई। लापता छत्रपाल सिंह का शव मंगलवार शाम तीसरे दिन नदी किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चौकी क्षेत्र के गांव मिलक नौखरीद निवासी छत्रपाल सिंह (40) पुत्र बिहारीलाल रविवार को गांव के दो युवकों के साथ पट्टीकलां स्थित कोसी नदी में मछली पकड़ने गए थे। बताया जाता है कि मछली पकड़ने के दौरान वह नदी में डूब गए। उधर, घटना से अनजान परिजन उनकी तलाश करते रहे। पुलिस को सूचना देकर छत्रपाल सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग भी की गई थी।मंगलवार शाम जंगल से घर लौट रहे ग्रामीणों ने कोसी नदी किनारे एक युवक का शव उतराते देखा। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.