रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: मक्का मिल स्थित परिसर में रविवार को सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महात्मा सुमन ने श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से सत्य, प्रेम, भाईचारे, सदाचार और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया। महात्मा सुमन जी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे कर्म करते हुए सच्चाई और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव से ही समाज में शांति और एकता कायम हो सकती है। सत्संग मनुष्य को सही मार्ग दिखाने के साथ ही उसके विचारों को सकारात्मक बनाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महात्मा सुमन जी के प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सत्संग से ही होगा जीवन का कल्याण, भगवान के सच्चे नाम का सुमिरण देता है सुख-शांति पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने आध्यात्...