Rampur News: मक्का के खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
रामपुर, जुलाई 17 -- Rampur News: सैदनगर, संवाददाता। अजीमनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मक्का के खेत में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या कर शव यहां डालने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है।मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। सुबह गांव निवासी राम अवतार अपने मक्का के खेत में कीटनाशक स्प्रे करने को गया था। छिड़काव करते समय उसने खेत में बुजुर्ग व्यक्ति का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे कुछ और किसान भी मौके पर पहुंच गए। खेत में शव पड़े होने की सूचना गांव में फैली तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजीमनगर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.