Rampur News: मकान गिरने से मलबे में दबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: ढकिया/शाहबाद। क्षेत्र में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच रविवार शाम रवानीपट्टी गांव में एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान के अंदर मौजूद 15 वर्षीय किशोर मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि रवानीपट्टी निवासी आकिल, धान खरीदने का काम करता है। उसने धान के कारोबार के लिए अपने बड़े भाई मुस्तकीम के बेटों से एक खाली हॉल ले रखा था। इसी हॉल में गीला धान रखा जाता था। रविवार शाम करीब 4:45 बजे के समय आकिल का 15 वर्षीय बेटा अजीम हॉल में मौजूद था। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुका मकान अचानक भरभराकर गिर गया। किशोर ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे के पास ही मलबे में दब गया。 यह भी पढ़ें- Rampur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.