रामपुर, सितम्बर 10 -- Rampur News: रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के रवानालाला उर्फ बिशनपुरी निवासी भगवंत सिंह के मकान का बंटवारा हो रहा था। तभी गुरमुख सिंह व उसके बेटे विक्रम सिंह और राजकौर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...