Rampur News: मकान के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी,दिल्ली के युवक समेत तीन पर केस
रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: रामपुर। थाना गंज क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक बड़ा मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर गंज पुलिस ने दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी सलमान अली कुरैशी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्होंने बी-50 न्यू पटेल नगर सेंट्रल दिल्ली निवासी महबूब अली से रामपुर स्थित आजाद खां क्षेत्र में एक 170 वर्ग गज के मकान को 35 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। सौदे के तहत दो लाख रुपये आरोपी के खाते में भेजे थे और 25 लाख रुपये नकद दिए थे। इस तरह कुल 27 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। शेष राशि रजिस्ट्री के समय दी जानी तय हुई थी। सलमान अली का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.