Rampur News: मंदिरों पर रहा पुलिस का पहरा, हटा रूट डायवर्जन
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। श्रावण माह के तृतीय सोमवार पर पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मिलक प्रीतम पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकी नंदन द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण किया गया। जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा मिलक क्षेत्र के रठौंडा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया गया। उधर, सोमवार दोपहर को ही तीन दिन से लागू रूट डायवर्जन को हटा दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.