रामपुर, नवम्बर 2 -- Rampur News: रामपुर में राजकीय इंटर कॉलेज केमरी में जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर कार्यरत भूरा सिंह को राजकीय हाईस्कूल में अधीनस्थ राजपत्रित प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री डॉ. अरविंद कुमार गौतम ने पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भूरा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भूरा सिंह के अनुभव से माध्यमिक शिक्षा विभाग को नई दिशा मिलेगी। साथ ही वे विभागीय शासन की प्राथमिकताओं को जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...