रामपुर, अक्टूबर 18 -- Rampur News: मसवासी। दिनदहाड़े किसान के सूने मकान के ताले तोड़कर बीस हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे नगर के मोहल्ला भूबरा वार्ड संख्या-11 निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रामप्रसाद के घर उस समय हुई थी जब पूरा परिवार एक रिश्तेदारारी में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। इसी का फायदा उठाकर सूने मकान के ताले तोड़कर चोर भीतर घुसकर अलमारी से पंद्रह हजार रुपए की नगदी और गैस सिलेंडर सहित करीब बीस हजार रुपए का सामान समेट कर आसानी से फरार हो गए थे। वैवाहिक समारोह से वापस लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी सत्यप्रकाश ने सीसीटीवी कैमरे में चोरों के कैद होने का दावा किया है। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई थी। पुलि...