रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: मसवासी। दिनदहाड़े सूने मकान के ताले तोड़कर चोर करीब बीस हजार रुपए का माल समेटकर आसानी से फरार हो गए। कुछ देर बाद घर पहुंचे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे नगर के मोहल्ला भूबरा वार्ड संख्या-11 निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रामप्रसाद के घर हुई। बताते हैं कि सत्यप्रकाश परिवार सहित खेत पर गया था। घर का ताला लगा हुआ था। दिनदहाड़े चोर सूने मकान के ताले तोड़कर कमरे में अलमारी से पंद्रह हजार रुपए की नगदी और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। देर शाम घर पहुंचे गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने क...