रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: प्रदेशव्यापी भूगर्भ जल सप्ताह के तहत मंगलवार को जिला चिकित्सालय में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन विषय पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता और जन-जागरूकता गतिविधियों के जरिए जल बचाने का संदेश दिया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छ जल, वर्षा जल संचयन और जल ही जीवन है जैसे विषयों पर अपने बनाए आकर्षक पोस्टरों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार भी रखे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जल संरक्षण नहीं किया तो तरसेंगे बूंद बूंद कोभूजल पर बढ़ती निर्भरता और संरक्षण की जरूरत ​मुख्य चि...