Rampur News: भारी खनिज वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध में छूट
रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: रामपुर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जनपद में खनन कार्य में लगे भारी वाहनों और खनिज सामग्री ले जाने वाले वाहनों के संचालन पर 17 अगस्त से 28 अगस्त तक रोक लगाई गई थी। कांवड़ यात्रा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इस रोक में आंशिक छूट प्रदान की है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रात 8:00 बजे से खनन कार्य में लगे भारी वाहन तथा उपखनिज/खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन दोबारा चल सकेंगे। इस आदेश के बाद संबंधित क्रशर संचालक, भण्डारणकर्ता, परिवहनकर्ता एवं वाहन स्वामी निर्धारित समय से अपने वाहनों का संचालन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.