रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: भारत स्काउट और गाइड के कार्यालय पर मंगलवार को स्काउटिंग के पुरोधा पंडित श्रीराम बाजपेई का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला सचिव ओम प्रकाश सैनी जिला मुख्यालय आयुक्त एवं योगेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से पंडित श्रीराम बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पंडित श्रीराम बाजपेई का जीवन अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। बाजपेई ने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश में स्काउटिंग का बीजारोपण किया था, जो आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती मनाई जिला सचिव ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि रामपुर में स्काउ...