रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: भोट। भोट समिति के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पीपलगांव स्थित आदर्श पब्लिक जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में एकत्र हुए। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकिशोर सैनी ने लोगों से अपनी मां और धरती मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण...