Rampur News: भाकिसं की पंचायत में संगठन की मजबूती पर जोर
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: रामपुर। भारतीय किसान संघ के खण्ड मिलक की मासिक बैठक शुक्रवार को ग्राम मदा नगला में संपन्न हुई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, कृषि संबंधी समस्याओं तथा संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने 100 पौधे लगाए। साथ ही सभी ने एक-एक वृक्ष लगाने और उसकी देखभाल करने का प्रण लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, आकाश कश्यप, जिला बीज प्रमुख सुमित कुमार कश्यप, प्रदीप, अजय, रवि, अमन, पवन एवं धर्मेंद्र कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पर्यावरण संरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.