Rampur News: भाई-भाभी पर मां और पत्नी से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदार निवासी दिनेश ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ मां व पत्नी से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, रविवार रात दोनों उसकी मां से गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मां के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ भी हाथापाई की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: मारपीट करने के आरोप में दो पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.