Rampur News: भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला घायल
रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: रविवार तड़के तहसील क्षेत्र के गांव परोता में करीब छह बजे देशराज पुत्र दोदी का रिहाइशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। मकान गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। हादसे में देशराज की पत्नी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से अनाज, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दब गया। हादसे में परिवार को काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.