Rampur News: भरत मिलाप लीला देख दर्शकों की आंखें हुईं नम
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में पंचायत घर के मैदान में शनिवार रात भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान राम के वनवास जाने के बाद भरत को जब सच्चाई का पता चला तो उन्होंने माता कैकेयी को धिक्कारा और भगवान राम को वापस अयोध्या लाने के लिए गुरु वशिष्ठ के साथ चित्रकूट पहुंचे। मंदाकिनी तट पर भरत ने भगवान राम से अयोध्या लौटकर सिंहासन ग्रहण करने की प्रार्थना की। इस पर भगवान राम ने पिता दशरथ के वचनों की मर्यादा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों भाइयों के त्याग, प्रेम और कर्तव्य का भावपूर्ण संवाद सुनकर सैकड़ों दर्शकों की आंखें नम हो गईं।राम के वापस लौटने से इनकार करने पर भरत उनकी खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौट गए। इस दृश्य के साथ ही पूरा पंडाल 'भरत-राम की जय' के जयकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.