Rampur News: भरत ने श्रीराम को सौंपा राजपाट, कलाकार सम्मानित
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: टांडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के तत्वावधान में तेरह दिन से हो रहे रामलीला मंचन के अंतिम दृश्य में श्रीराम द्वारा अहंकारी रावण का वध करने के बाद रामलीला में विजय और उल्लास का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद श्रीराम ने अपना वचन निभाते हुए विभीषण को लंका का राजपाट सौंप दिया और राम, सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट पड़े। चौदह वर्ष का वनवास पूरा होने पर श्री राम के अयोध्या पहुंचने की सूचना मिलते ही अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे। बुधवार रात श्रीराम के राजतिलक के साथ तेरह दिवसीय रामलीला मंचन का समापन हो गया। समापन के बाद समिति अध्यक्ष शंकर लाल सैनी सहित कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अयोध्या लौट श्रीराम, राज तिलक के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.