Rampur News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 23 अगस्त को को रक्तदान शिविर
रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: रामपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से रक्तदान महाअभियान के तहत 23 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर पुरानी आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइंस स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद करता है। संस्था ने आमजन से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.