Rampur News: बोलेरो की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। शाहबाद-टांडा मार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल महिला ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्राम महूनागर निवासी सरोज देवी शनिवार को अपने पति सुरेश बाबू के साथ बाइक से किसी काम से शाहबाद आई थीं। वापस लौटते समय शाहबाद-टांडा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति सुरेश बाबू ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.