Rampur News: बोर्ड बैठक में प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप, नगर पंचायत की बैठक पर उठे सवाल
रामपुर, सितम्बर 10 -- Rampur News: शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों को लेकर नामित सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों का कहना है कि बैठक में महज औपचारिकताएं निभाई गईं और जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ ने बैठक में मोक्षधाम की व्यवस्थाओं में सुधार, मंगोली में नाला निर्माण, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कूड़ेदान रखवाने तथा वार्ड संख्या एक, छह, दो और चार में सड़क निर्माण के प्रस्ताव रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रस्तावों की अनदेखी की गई। कुछ वार्डों में ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इतना ही नहीं पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने स्थित नाले की सफाई के लिए वह करीब एक माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.