रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: शाहबाद। रामलीला मैदान के पास मंगलवार दोपहर बैंड-बाजे की दुकान में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। काउंटर के नीचे काला सांप देखकर दुकानदार घबरा गया। अफरा तफरी के माहौल के बीच सपेरे को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया गया। रामलीला मैदान के पास सफदर की बैंड-बाजे की दुकान है। मंगलवार दोपहर सफदर दुकान में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर काउंटर के नीचे मौजूद सांप पर पड़ी। काला सांप देखकर उसके होश उड़ गए। जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। सांप पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।इसके बाद सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया गया। सपेरे के मुताबिक सांप काली धामन प्रजाति का है। सपरे ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...