Rampur News: बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: विकास खंड चमरौआ के सभागार में मंगलवार को आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग, चमरौआ द्वारा लगाए गए स्टॉल पर विभागीय योजनाओं, सुविधाओं, उपलब्धियों तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी उपस्थित लोगों और अभिभावकों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान राकेश विश्वकर्मा एवं अंजलि शर्मा ने अभिभावकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली धनराशि व सुविधाओं, मध्याह्न भोजन योजना ,कायाकल्प योजना, शारदा योजना, निपुण भारत मिशन, तथा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं कार्यपुस्तिका वितरण की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अंजलि शर्मा ने एक गतिविधि के माध्यम से शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अभिभावकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.