रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: ​रामपुर,संवाददाता। शहीद-ए-आजम स्पोट्र्स स्टेडियम (बमनपुरी) में आयोजित हो रही तीन दिवसीय 43वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम एवं द्वितीय मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना और अनुशासन पुलिस बल की रीढ़ हैं। इस प्रतियोगिता में सभी जनपदों के खिलाड़ियों ने जिस खेल कौशल का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। ​प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों और टीमों ने कड़े मुकाबले के बीच शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिण...