रामपुर, नवम्बर 15 -- Rampur News: बेटे को मिलने से रोकना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने पिता के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके बेटे को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित की तहरीर पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के घेर मर्दान खां, बमनपुरी निवासी सुरेंद्र के मुताबिक 13 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा तनु घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला अंकुश वहां पहुंचा और बिना बताए तनु को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। सुरेंद्र ने पहले ही अंकुश को अपने बेटे से मिलने और बात करने से मना किया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अंकुश अपनी बाइक पर तनु को बैठाकर घर के ...