रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: सैफनी। बेटे की मौत के अगले ही दिन मंगलवार को पिता का शव गन्ने के खेत के पास पेड़ से लटका मिला। सोमवार रात ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में बेसुध मिले 25 वर्षीय बेटे को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव घर पहुंचा ही था कि दोपहर में पिता की मौत की खबर आ गई। लगातार दो दिनों में पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के खजरा हाकम गांव निवासी मिट्ठन (25) अपने पिता चंद्रसेन (58) के साथ 15 अक्टूबर को शाहबाद क्षेत्र के खरसोल स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने आया था। सोमवार रात मिट्ठन भट्ठे के पास झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे शा...