रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: रामपुर। शहर में बुधवार की सुबह से ही मौसम के तल्ख तेवर देखने को मिले। सुबह-सुबह खिली तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से इजाफा हुआ, जिससे हवा में उमस बेहद बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी और उमस से झुलस रहे थे, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में घोषित और अघोषित बिजली कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण घरों और दफ्तरों में लगे पंखे, कूलर और एसी शो-पीस बने रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर छांव की तलाश करते दिखे, लेकिन धूप और उमस से वहां भी कोई खास राहत नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...