रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव में शनिवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो परिवारों के बीच कहासुनी के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे सत्तर वर्षीय रामस्वरूप पर उनके भतीजे ने तलवार से हमला कर दिया। सीने में तलवार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर एक युवक घर से तलवार निकाल लाया। इस दौरान रामस्वरूप बीच बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी बीच युवक ने अपने ताऊ के सीने में तलवार से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घ...