Rampur News: बीआरसी मिलक के कार्यालय सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी
रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: रामपुर। विकास खंड मिलक स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में तैनात कार्यालय सहायक शुभम गंगवार को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कल्पना देवी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार नाम के व्यक्ति ने 24 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी अंशु प्राथमिक विद्यालय कृपिया हप्पू में कार्यरत हैं। गत 17 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बबीता द्वारा किए गए निरीक्षण के समय उनकी पत्नी लगभग सात मिनट देरी से विद्यालय पहुंची थीं। देरी का कारण रेलवे फाटक बंद होना बताया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद से बीआरसी के कार्यालय सहायक शुभम गंगवार लगातार फोन करके बीईओ के नाम पर 5,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.