Rampur News: बिलासपुर में बारिश से गिरा गोदाम का लिंटर
रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: नगर के पुरानी तहसील रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां दुकानों के ऊपर बने एक खाली गोदाम का लिंटर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसा रात के अंधेरे में हुआ और सड़क व गोदाम पूरी तरह खाली थे, जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। क्षेत्र में कई दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। दुकान स्वामी सुजात हुसैन खां ने बताया कि गोदाम का ढांचा काफी कमजोर हो चुका था। देर रात अचानक पूरा लिंटर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। रात के सन्नाटे में लिंटर गिरने से इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के रिहायशी इलाके में सो रहे लोगों की नींद टूट गई और चारों तरफ खलबली मच गई। अनहोनी की आशंका में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। दुकानदारों विशाल शर्मा और और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.