Rampur News: बिलासपुर में नैनीताल हाईवे रहा आधा घंटा जाम की गिरफ्त में
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: नगर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण, हाईवे के दोनों किनारों पर होने वाली अवैध पार्किंग और क्षमता से अधिक लोड लेकर चलने वाले वाहनों के कारण बुधवार को नेशनल हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लग गया। इस दौरान चिलचिलाती धूप और उमस के बीच फंसे राहगीरों, स्कूली बच्चों और महिला यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाले हाईवे की स्थिति सबसे खराब है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ से आगे बढ़ाकर सड़कों तक फैला लिया है। इसके अलावा, बिलासपुर की दोनों साइडों पर बेतरतीब खड़े रहने वाले आटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्टेशन के दुर्गा मंदिर के समीप अवैध पार्किंग में वाहनों के पडाव से लगता जाम ओव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.