Rampur News: बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया सोहन लाल पटेल का जन्म दिवस
रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: बिलासपुर। गुरुवार को नगर में पटेल चौक पर राष्ट्रीय पटेल महासभा के तत्वावधान में सोहनलाल पटेल का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों ने सोहनलाल पटेल के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया।समारोह के दौरान मुख्य वक्ता ओम प्रकाश आर्य ने उनके जीवन, संघर्षों और समाज के प्रति दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. केबी सिंह, गणेशी लाल, रमेश चंद्र गंगवार, बाबू राम गंगवार, लाड़ी गंगवार, उमेश कुमार गंगवार, सोमपाल सिंह, ध्यान सिंह फौजी, राज कुमार पटेल, रामपाल पटेल और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.