रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: क्षेत्र के केमरी तिराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में मंगलवार दोपहर को टप्पेबाजों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बैंक के भीतर ही काउंटर पर खड़े एक व्यक्ति की जेब से शातिरों ने बेहद सफाई से 40 हजार की नकदी पार कर दी। दिनदहाड़े बैंक के सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाकर हुई इस चोरी से खाताधारकों में खलबली मच गई है। मिलक थाना क्षेत्र के गांव सिलाई बड़ा निवासी राजेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे अपने खाते से 40 हजार रुपये की रकम निकालने बिलासपुर स्थित शाखा पहुंचे थे। रकम निकालने के बाद वह बैंक में ही काउंटर नंबर-2 पर पहुंचे और वहां मौजूद बैंककर्मी से एटीएम के संबंध में कुछ जानकारी लेने लगे। यह भी पढ़ें- Siwan News बैंक से निकाले एक लाख 40 हजार रुपये उड़ाए आरोप है कि इसी बीच बैंक के अंदर घा...