रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: नगर में हुई भारी बरसात के बाद जगह-जगह जलभराव से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई निजी कालोनियां तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। नगर में सबसे बदतर हालात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इर्द-गिर्द बसी कालोनियों के हैं, जहां सड़कों से लेकर घरों के सामने तक कई फीट पानी जमा है। इस गंभीर स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों में संक्रामक रोगों के फैलने का डर सता रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही दूषित पानी के जमाव से डायरिया, उल्टी-दस्त और त्वचा संक्रमण फैलने की आशंका भी प्रबल हो गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक एंटी-लार्वा स्प्रे या ब्लीचिंग पाउडर का ...