Rampur News: बिलासपुर में करंट की चपेट में आया युवक, मौत
रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: बिलासपुर, संवाददाता। खजुरिया थाना क्षेत्र में इन्वर्टर का फ्यूज बदलने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गया। स्वजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गांव गोधी निवासी किशोर वाल्मीकि का 25 वर्षीय पुत्र बाबी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की देर रात घर में अचानक बिजली गुल होने या इनवर्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण वह उसका फ्यूज बदलने लगा। इसी दौरान अचानक तेज विद्युत प्रवाह आ गया। बाबी जब तक कुछ समझ पाता, वह इनवर्टर की बाडी से चिपक गया। परिजन बाबी को नजदीकी चिकित्सा केंद्र लेकर भागे। परंतु अस्पताल की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाबी की सांसें थम गईं। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।बॉबी का महज दो वर्ष पूर्व ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.