Rampur News: बिलासपुर में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीपुर ठेका के प्रधानपति/प्रशासक मुहम्मद हसन के अनुसार गांव निवासी वकील अहमद 40 वर्षीय पुत्र अब्दुल हसन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की रात वह भोजन करके मकान की छत पर सोने चला गया। बुधवार की तड़के छत से नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर छत पर पड़ी किसी खुली तार पर पड़ गया, जिससे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट से काफी देर तक चुपके रहने की वजह से वह बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वकील अहमद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.