Rampur News: बिलासपुर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, सांसद ने मांगा मुआवजा
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। बिलासपुर तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान से फसलों तथा मकानों को हुए नुकसान पर रामपुर के सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने चिंता जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रभावित किसानों और गरीब परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। सांसद ने फसल क्षति के लिए कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने का प्रस्ताव शासन को भेजने की संस्तुति की है। सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने बताया कि सांसद की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के अनुसार, बिलासपुर तहसील क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलों को शत-प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। प्राकृतिक आपदा से कई गरीब परिवारों के मकानों को भी क्षति पहुंची है। इसके अलावा यूकेलिप्टस और पॉपलर के अनेक पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.