Rampur News: बिलासपुर के गोकुल नगरी में तीन दिवसीय महा नाम संकीर्तन संपन्न
रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: बिलासपुर। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव गोकुल नगरी में सत्य हरि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय महा नाम संकीर्तन का धार्मिक उल्लास के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में आस-पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। संकीर्तन के चलते पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सत्य हरि सेवा ट्रस्ट के मुख्य आयोजक गौरांग दास ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दीप प्रज्वलित कर किया था। वहीं, विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस तीन दिवसीय समाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.