Rampur News: बिलासपुर की भाखड़ा नदी पर अंग्रेजों के जमाने के पुल को ध्वस्त कर बनाया जाएगा नया ब्रिज
रामपुर, अक्टूबर 12 -- Rampur News: बिलापर की भाखड़ा नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बने करीब 100 साल पुराने जर्जर लोहे के पुल का अस्तित्व अब खत्म होने वाला है। इसकी जगह नया सेतु बनाया जाएगा। सेतु पुनर्निर्माण परियोजना का भूमि पूजन 16 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे। राज्यमंत्री ने बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये है। यह सेतु क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और संपर्क सुविधा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके बनने से व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम संपर्क मिलेगा तथा स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।बता दें कि वर्ष 1926 में अंग्रेजों ने भाखड़ा नदी पर लोहे का पुल बनवाया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पीडब्ल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.